बाबैन। सावित्री बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक इंटर हाउस स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। इसमें नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए रेस और मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुई। इन नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी फुर्ती दिखाई। कक्षा पांचवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या खुशबू सैनी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। संवाद