फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए तीन सप्ताह बाद भी पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन नहीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।रोडवेज वर्कशॉप में ​चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक बसें।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के तीन सप्ताह बाद भी पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन स्थापित नहीं हो पाए हैं। निजी कंपनी के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण बसों को समय पर चार्ज करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इससे आमजन को इन बसों का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य डिपो में केवल दो चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं। एक इलेक्ट्रिक बस को चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं। इस प्रकार, सभी 20 बसों को चार्ज करने के लिए 40 घंटे का समय चाहिए। यह स्थिति मौजूदा दो चार्जिंग स्टेशनों पर अत्यधिक भार डाल रही है। बिजली जाने या स्टेशनों के अधिक देर तक चलने से गर्म होने के कारण चार्जिंग पूरी करना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ बसें चार्जिंग पर रहती हैं, जबकि अन्य प्रतीक्षा में रहती हैं।

विभागीय अधिकारी बोले
विभागीय कर्मचारी और डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने जल्द चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 20 बसों का भार केवल दो मशीनों पर है। इससे कोई अनहोनी घट सकती है। यात्रियों की सुविधा और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए यह कदम आवश्यक है। रोडवेज महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने बताया कि निजी कंपनी से लगातार बातचीत जारी है और एक सप्ताह के भीतर स्टेशन लगने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें