फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​भियान के तहत योगाभ्यास करते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से प्रेरणा वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। बुजुर्गों को स्वस्थ, सक्रिय व संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग सत्र के दौरान उन्हें सूक्ष्म व्यायाम, सरल योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया जिससे उनके शरीर में लचीलापन बढ़े और दैनिक जीवन की गतिविधियों को सहजता से करने में सहायता मिल सके।
विज्ञापन


योग विशेषज्ञ मनजीत और योग सहायक हरदीप व डिंपल रानी की ओर से बुजुर्गों को सरल, सुरक्षित व प्रभावी योगाभ्यास करवाए गए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि इसी क्रम में लोहार माजरा में आयुष विभाग व सामाजिक कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. जगीर ने उपस्थित लोगों को दिनचर्या व ऋतुचर्या के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रण सिंह की ओर से मरीजों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान योग व आयुर्वेद के माध्यम से रोगों की रोकथाम, मानसिक शांति और समग्र स्वास्थ्य बनाए रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें