कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं नवाचार आधारित गतिविधियों पर जिला स्तरीय बैठक हुई। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने सभी राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता विकसित कर रहा है। इंस्पायर-मानक योजना के तहत हर स्कूल से पांच श्रेष्ठ नवाचारों का नामांकन 15 सितंबर तक पोर्टल पर होगा। प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक प्रभारी नियुक्त होगा और विचार प्रदर्शनी लगेगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ तरसेम कौशिक ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को नवाचार प्रतिरूप विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद विद्यार्थी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। बैठक में विज्ञान प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रदर्शनियों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।