फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अज्ञात आईडी से गेट पास काटने का आरोप, इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को विभाग ने निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें पलवल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उन पर फर्जी आईडी से गेट पास काटने का आरोप है।
विज्ञापन

हालांकि उनके निलंबन आदेश में कार्रवाई का कारण नहीं लिखा है। जबकि आढ़तियों का कहना है कि इन्हीं गेट पास का करीब तीन करोड़ का भुगतान अटका हुआ है।
आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव धर्मपाल मथाना का कहना है कि पिपली अनाज मंडी में धान खरीद में छह अक्तूबर को एक साथ कई गेट पास काटे गए थे। अनजान आइडी से काटे गए इन गेटपास की लोकेशन मैच नहीं कर रही थी। यह मामला सामने आने पर सभी गेट पास का भुगतान रोक दिया गया था।
इसी के चलते आढ़तियों ने उपायुक्त से मुलाकात इस समस्या को उठाया था। इस मामले पर अधिकारियों की ओर से बार-बार जांच जारी होने की बात कही जा रही है। इन गेट पास से करीब 27 आढ़तियों की दुकानों से करीब तीन करोड़ रुपये का धान उठाया गया है, जिसे चार राइस मिल में भेजा गया दिखाया गया है। एसोसिएशन ने वीरवार को ही चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की थी। मथाना के अनुसार, मुख्यमंत्री ने भी आढ़तियों को इसकी पूरी जांच करवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें