बाबैन। नवनियुक्त थाना प्रभारी जीत सिंह।
बाबैन। थाना प्रभारी दिनेश कुमार का तबादला कुरुक्षेत्र होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पुलिस इंस्पेक्टर जीत सिंह को बाबैन थाने के प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी है। बाबैन थाना प्रभारी जीत सिंह ने अपना पदभार संभालते ही क्षेत्र का दौरा कर असामाजिक तत्वों की जानकारी ली।
पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर जीत सिंह ने कहा कि आपराधिक तत्वों पर कड़ाई से अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे गांवों में होने वाले लड़ाई झगड़े को पंचायती तरीके पर निपटाने को प्राथमिकता देंगे ताकि लोगों का भाई चारा बना रहे। उन्होंने गांवों के सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि वे गांवों में होने वाले छोटे मोटे झगड़ों को आपसी सहयोग से निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने खासकर दोपहिया वाहनों पर लगे प्रेशर हॉर्न बजाने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वें अपने वाहनों से प्रेशर हार्न उतरवा दें या फिर कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि अगर बाबैन क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसे तुरंत बंद कर दे नहीं तो उस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।