फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस महानिरीक्षक ने अपराध नियंत्रण पर की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन ने अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध नियंत्रण, आर्थिक अपराध, सड़क दुर्घटना व जन सुरक्षा के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने लंबित जघन्य अपराधों के त्वरित खुलासे, सार्वजनिक स्थलों पर शराब-जुआ पर सख्त छापेमारी, होटल-गेस्ट हाउस सत्यापन को अनिवार्य बनाने, मोटर वाहन चोरी पर विशेष अभियान, अंडर इन्वेस्टिगेशन मामलों की समयबद्ध समीक्षा, गुंडा तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और धार्मिक स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस की छवि व कार्यक्षमता को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में सभी अधिकारियों ने इन दिशा-निर्देशों पर तत्परता से अमल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें