फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्राॅनिक कांटों पर गेहूं ताेलाई का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। मार्केट कमेटी बाबैन के चेयरमैन जसविंदर सिंह जस्सी व सचिव गुरमीत सिंह ने बाबैन अनाज मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया के दौरान तुलाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटों पर स्वयं गेहूं का वजन करवा कर उनकी सटीकता और पारदर्शिता को परखा।
जसविंदर सिंह जस्सी ने कहा कि किसानों की मेहनत की फसल की तुलाई में किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार की मंशा के अनुरूप गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाया जा रहा है, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। उन्होंने अधिकारियों व आढ़तियों को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रॉनिक कांटों पर तुलाई के समय पूरी सावधानी बरती जाए और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि मंडी में लगाए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक कांटे पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस हैं और उनकी नियमित रूप से जांच की जा रही है। गेहूं की तुलाई प्रक्रिया को तेज, सुगम और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें