फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मचारी और पेंशनर्स के मुद्दों पर गरजी इनेलो

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।नरकातारी रोड पर निजी होटल में इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान चर्चा करते प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई, जिसमें प्रदेश सरकार पर कर्मचारी और पेंशनर्स के मुद्दों पर वादाखिलाफी का आरोप लगा। पदाधिकारियों ने कहा कि कई महत्वपूर्ण फैसले अब तक लागू नहीं हुए हैं। राज्य प्रधान बलवान सिंह दुधवा ने कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी पर चिंता जताई। जिला प्रधान मान सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने 3600 वेतनमान का मामला उच्चतम न्यायालय से जीता है, पर लाभ नहीं मिला। सितंबर 2025 का अतिरिक्त वेतन वृद्धि का आदेश भी लागू नहीं हुआ।
विज्ञापन

वक्ताओं ने 80 वर्ष की बजाय 65 वर्ष से 20 फीसदी अतिरिक्त पेंशन शुरू करने की मांग की। सभी पेंशनर्स को नकद रहित चिकित्सा सुविधा देने की भी मांग उठी। बैठक में कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष तेज करने का संकेत दिया गया। इस अवसर पर करनाल जिला प्रधान सतपाल शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण ढांडा, नीलोखेड़ी हलका अध्यक्ष जय सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजपाल, प्रेम सिंह कांगड़ा, मांगेराम शर्मा, जयपाल, रामेश्वर दास तंवर, सत्यनारायण शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, श्रवण विर्क सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें