फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महंगाई और कानून-व्यवस्था के लिए इनेलो का प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इनेलो के  प्रदेश महासचिव बूटा सिंह और जिलाध्यक्ष जयपाल चढूनी उपायुक्त विश्राम कुमा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे से ही कार्यकर्ता लघु सचिवालय पार्क में एकत्र होने लगे और टेंट लगाकर करीब दो घंटे तक धरना देते हुए नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर महंगाई पर नियंत्रण न कर पाने और किसानों, मजदूरों व गरीब वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पहले इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के यहां पहुंचने की चर्चा चलती रही है, लेकिन बाद में उनके न पहुंचने पर प्रदेश महासचिव बूटा सिंह और जिलाध्यक्ष जयपाल चढूनी ने नेतृत्व संभाला। वहीं प्रदेश महासचिव बूटा सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाद में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया, जिसे प्रधानमंत्री के नाम भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें