फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांड को भाला मारकर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। रावा गांव में बेसहारा गोवंश (सांड) को किसी ने भाला मारकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद सांड को पकड़कर उसके शरीर से भाले को बाहर निकाला तथा उसका उपचार कराया। भाला करीब 14 इंच तक सांड के शरीर में घुसा हुआ था। इस सांड को नगर खेड़े के नाम से गांव में छोड़ रखा है।
विज्ञापन

उधर, सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सांड पर भाले से वार करने वाला इस गांव का ही हो सकता है। ग्रामीण अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहे हैं। अगर किसी का नाम सामने आता है तो निसंकोच आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल सांड का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें