फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती नदी को गांवों के दूषित पानी से बचाने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार ने सरस्वती नदी को गांवों के दूषित पानी से बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नदी के किनारे बसे गांवों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सरस्वती विरासत विकास बोर्ड और जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें यह काम कर रही हैं।
विज्ञापन

टीमें पिहोवा, लाडवा और कुरुक्षेत्र क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रही हैं। सर्वेक्षण का उद्देश्य उन स्थानों की पहचान करना है, जहां से गंदा पानी सीधे नदी में पहुंच रहा है। दूषित पानी को शोधित करने के लिए नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार सुप्रवीण के नेतृत्व में टीम ने पिहोवा क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने गढ़ी, सरस्वती खेड़ा, सतौड़ा और मोरथली गांवों का जायजा लिया। इन गांवों में गंदे पानी की निकासी की स्थिति जांची गई। गांवों से निकलने वाले दूषित पानी को सीधे नदी में जाने से रोकना मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें