फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि की गतिविधियों को जनता से जोड़ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा अपने मासिक समाचार-पत्र के प्रथम संस्करण का शुक्रवार को विधिवत विमोचन किया गया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने इस दौरान कहा कि यह पत्र केवल विश्वविद्यालय की गतिविधियों का दस्तावेज नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त माध्यम साबित होगा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय का मुखपत्र है, जिसे मेरा स्वास्थ्य मेरी जिम्मेदारी जैसे विचारोत्तेजक ध्येय वाक्य के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दवाओं की आवश्यकता प्रायः नहीं होती, बल्कि सही जीवन शैली और आहार पद्धति ही स्वास्थ्य का मूल आधार है। आयुर्वेद का मूल उद्देश्य जन-जन तक पहुंचेगा। समाचार-पत्र में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक एवं चिकित्सा संबंधी गतिविधियों के अलावा विद्यार्थियों की उपलब्धियां, शोध परियोजनाएं और भावी योजनाएं सम्मिलित की जाएंगी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रोफेसर राजा सिंगला, प्रो. शीतल सिंगला, उप कुलसचिव विकास शर्मा, विश्वविद्यालय के प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, सहायक प्रो. डॉ. जोरावर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें