फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रों को दी कॅरिअर अवसरों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सेंटर फॉर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एंड एम्प्लॉयमेंट, गांधी फैलोशिप व पीरामल फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से एक विशेष कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के मिनी ऑडिटोरियम हॉल में हुआ।
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा में कॅरिअर चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विवि प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कौशलयुक्त रोजगार उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सहायक प्रोफेसर डॉ. तपेश किरण ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे मंचों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए, ताकि वे अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकें। पीपीटी के माध्यम से फाउंडेशन की कार्यप्रणाली, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के अवसरों और फैलोशिप की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें