फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाइसेंस बनाने से पहले दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस व आरटीए विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उनको सेक्टर-10 में यातायात नियमों के बारे में जानकारी भी दी गई। साथ ही नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। यातायात समन्वयक सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि जनवरी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत पुलिस और आरटीए संयुक्त रूप से युवाओं और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। सावधानी न बरतने पर दुर्घटना घट जाती है। इसलिए हमें सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर कोई दुर्घटना हो तो पहले घायल की मदद करें और उसे अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी को पूरा करें। कुछ लोग मौके पर खड़े होकर वीडियो बनाने लगते हैं, यह काम उस समय उचित नहीं है। घायल को तुरंत सहायता मिले तो उसकी जान बचाई जा सकती है।
आरटीए निरीक्षक जोगिंद्र ढुल ने बताया कि सरकार की ओर से घायल की मदद और अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार बतौर अवार्ड देने का प्रावधान है। यातायात के नियमों का पालन चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए करना है। बस चालकों पर यात्रियों की सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए उनके लिए हर नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा नुकसान युवा वर्ग का हो रहा है। सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी राम करण, अंग्रेज सिंह, रिंकू, सुनील कुमार, महाबीर चंदेल, सुनील कुमार व प्रदीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें