फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम के प्रावधानों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय माध्यमिक विद्यालय फत्तूपुर में जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते  कुरुक्षे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नई दिशा नई उड़ान अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय फत्तूपुर और खालसा स्कूल, गांव सुनेहरी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम के प्रावधानों को उजागर करना रहा।
विज्ञापन

प्रो. प्रीति जैन, विभागाध्यक्ष, विधि विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पूजा ने जुवेनाइल जस्टिस प्रणाली की प्रमुख अवधारणाओं को रेखांकित करते हुए की। एलएलबी के छात्रों ने जुवेनाइल जस्टिस प्रणाली के तहत पुनर्वास प्रक्रिया के महत्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तृतीय वर्ष के छात्र मयंक, साहिल, कशिश और नेहा, द्वितीय वर्ष के छात्र निशु और महक तथा प्रथम वर्ष के छात्र रूअंश, आशीष, सचिन, निवेदिता, मुस्कान और कन्हैया ने भाग लिया। अन्य छात्रों, महक, पूजा, फलक और निशु ने जुवेनाइल जस्टिस, युवा दिमागों की ऑनलाइन सुरक्षा और जुवेनाइल अपराध के कारणों जैसे विभिन्न विषयों पर जागरूकता बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें