कुरुक्षेत्र। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के साथ निफ्टेम कुंडली, सोनीपत के विद्यार्थी।
कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में निफ्टेम कुंडली, सोनीपत के 26 सदस्यीय छात्र दल ने विलेज अडॉप्शन प्रोग्राम के तहत करियर मार्गदर्शन शिविर लगाया। डॉ. जोरावर एस. बूरा और पुष्कर दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में दसवीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर और स्वरोजगार के विकल्पों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के बजाय अपना उद्यम शुरू कर दूसरों को रोजगार देने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. जोरावर एस. बूरा ने व्यक्तिगत रूप से भी करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया।
शिविर में हरियाणा और भारत से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी करवाई गई। विद्यार्थियों को हाथ धोने, स्वच्छ भोजन और शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध लेखन और खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छात्र दल ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में सहयोग देने का भरोसा दिया।