फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत तिब्बत समन्वय संघ की सोनीपत में आज से होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक : डॉ रुकमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय स्तर पर चिंतन बैठक शनिवार व रविवार को सोनीपत में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में होगी, जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज कुमार मुख्यातिथि होंगे। बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। संघ की राष्ट्रीय महामंत्री महिला विंग डॉ. रुकमेश चौहान ने बताया कि बैठक में हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी भी मौजूद रहेंगे तो वहीं दून विश्वविद्यालय के फॉर्मर वाइस चांसलर प्रोफेसर प्रयागदत्त जुयाल, इग्नू विश्वविद्यालय की प्रो. वाइस चांसलर डॉक्टर सुमित्रा कुकरेती, संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर सहित देश भर से अनेक बुद्धिजीवी व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पदाधिकारी, विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद भी इस बैठक में चिंतन करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन दिल्ली, वृंदावन, झारखंड, रांची व मध्यप्रदेश में हो चुका है और आगामी बैठकों का निर्धारण गोरक्षा प्रांत संत कबीरनगर, असम के तेजपुर व मध्यप्रदेश के भोपाल में किया जाना है और इस बार हरियाणा प्रांत को मेजबानी का मौका मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य भोलेनाथ के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर तिब्बत को आजाद कराना है, क्योंकि जब तक तिब्बत चीन के चंगुल से आजाद नहीं होगा तब तक भारत की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं रहेंगी। भारत हमेशा से ही अन्याय के खिलाफ लड़ता आया है जिससे दूसरों देशों को भी इस बात की प्रेरणा मिली है कि किसी भी कमजोर व छोटे देश को हथियाना किसी तरह से भी उचित नहीं माना जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें