फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मछली पकड़ने गया युवक नहर में बहा, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। नहर में मछली पकड़ने गया एक युवक पांव फिसल कर पानी के साथ बह गया, जिसका देर शाम तक कोई सुराग नही लग पाया। मनोज कुमार ने बताया कि उसका भाई मोनू पिछले दो वर्ष से लाडवा के गांव बणी में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है जो कि शादीशुदा है। उसके पास पांच बच्चे हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह अपने दोस्त के साथ नहर पर मछली पकड़ने के लिए नहर में गया था कि अचानक उसका पांव फिसल गया। वह पानी में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा ने कहा कि गोताखोरों के जरिए तलाशी अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें