कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्प अर्पित करते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य कांग्रेस का
- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विधायक अशोक अरोड़ा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने देश की एकता ओर अखंडता के लिए जीवन भर संघर्ष किया। वहीं विधायक ने देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती नमन करते हुए कहा कि वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उन्होंने 562 रियासतों को एक साथ भारत में एकीकृत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कंवरपाल सिंह, विकास कुमार, मेहर सिंह रामगढ़, निशि गुप्ता, रीना वाल्मीकि, ओमपाल कश्यप,मोहन लाल शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद