फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रतिबद्ध प्रयास संस्था की ओर से मेधावी छात्राओं को कैश अवार्ड

Sat, 01 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिबद्ध प्रयास संस्था की ओर से परीक्षाओं में टॉप पर रहने वाली 13 छात्राओं को मल्टी आर्ट सेंटर में कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रोशन लाल सैनी ने बताया कि प्रतापगढ़ सरकारी स्कूल में टॉप रहने वाली छात्राएं नैंसी, जया, मानसी, रजनी को प्रति 2000 रुपये का कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नौ छात्राओं को प्रति 1000 रुपए कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया जिनमें प्रतापगढ़ स्कूल की हरविंदर, दिव्या ज्योति परिहार के अलावा कैथल जिला की मनीषा, याशिका साक्षी के अलावा सिरसा की चंचल रानी अंशु कुमारी एवं मीनाक्षी को कैश अवार्ड दिया गया। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पुष्प लता शर्मा को उत्कृष्ट कलाकार सम्मान पुरस्कार 11000 रुपये एवं मोहम्मद खान को शाल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें