फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका : ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश की जनता ने जिन्हें 60 साल तक सत्ता सौंपें रखी, उन्होंने इतने लंबे समय में भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया, जिससे देश आगे बढ़ सके। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है तो यह भी इन लोगों को हजम नहीं हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री को ये लोग फेंकू बता रहे हैं।
विज्ञापन

यह कहना है शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का। पंचायत भवन में आयोजित तिरंगा अंगीकार दिवस कार्यक्रम में उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी व इसके नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का नाम लिए बिना कहा कि ये कुछ सिरफिरे व मंदबुद्वि लोग हैं, जो देश को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर हर देशवासी में इसके प्रति जज्बा व सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें