फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के आचार्य हृदय का भी करते विकास : सुधीर

Wed, 29 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मासिक परिचर्चा में संबो​धित करती विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता-अद्वितीयम् अद्भुतम बौद्धिक मासिक परिचर्चा गुलजारीलाल नंदा केंद्र में हुई। वैशाख शुक्ल एकादशी के अवसर पर विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एवं नंदा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सजग विद्यार्थी और गीता विषय पर विमर्श किया गया। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के प्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा कि यूरोप के अध्यापक मस्तिष्क का विकास कर सकते हैं लेकिन भारत के आचार्य मस्तिष्क के साथ हृदय का विकास भी करते हैं। ऐसे अध्यापकों की आवश्यकता है, जो गीता को केवल पढ़ाते ही न हों, जीते भी हों। उन्होंने चिंताजनक अवस्था से बाहर निकलने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान गीता श्लोकों का उच्चारण कर वातावरण को आध्यात्मिक रंग दिया गया। बलबीर, प्रो. देसवाल, डॉ. जय भगवान, डॉ रामचंद्र, प्रो. कृष्णा देवी, संतकुमार, सतीश सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें