फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों को आरोग्य बनाएगी इंडिया हेल्थ लाइन

Wed, 07 May 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 30 हजार प्राइवेट डॉक्टर और पांच लाख हेल्थ अंबेसडरों के दम पर विहिप की इंडिया हेल्थ लाइन करोड़ों देशवासियों को आरोग्य बनाएगी।
विज्ञापन


यह दावा विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का है। उन्होंने बताया कि इंडिया हेल्थ लाइन के बैनर तले देश को आरोग्य बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है।

इस योजना के अंतर्गत पांच लाख हेल्थ अंबेसडर तैयार होंगे और 30 हजार प्राइवेट डॉक्टर गरीब और मध्यम वर्गीय ग्रामीण और शहरी जनता को मुफ्त डॉक्टरी परामर्श देंगे। उल्लेखनीय है कि सुप्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया इंडिया हेल्थ लाइन के संस्थापक हैं।
विज्ञापन


गीता निकेतन के संस्कृति भवन में आयोजित कुरुक्षेत्र के विभिन्न समुदायों के नुमाइंदों की बैठक से पहले डॉ. तोगड़िया ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य देश के नागरिकों को रोगमुक्त करना है। उन्होंने बताया कि 18602333666 पर फोन करने पर जरूरतमंद मरीज को डॉक्टर का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ अंबेसडर बनने के लिए भी इसी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि देश भर में इस योजना को लागू करने के लिए पांच लाख हेल्थ अंबेसडर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी प्रकार ब्लड फॉर इंडिया योजना के अंतर्गत एक लाख रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन होगा।

डॉ. तोगड़िया ने बताया कि अक्षय तृतीय पर इस योजना का शुभारंभ गुजरात, हैदराबाद जैसे शहरों में कर दिया है। जून के महीने में हरियाणा में और जुलाई के महीने में राजस्थान और गुजरात के गांवों में यह योजना शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज देश में अनेक गरीब एवं मध्यम वर्गीय मरीज डॉक्टरी परामर्श के अभाव में रहते हैं। उन्हें इस योजना के माध्यम से निशुल्क डॉक्टरी परामर्श प्राइवेट डाक्टर देंगे। घर बैठे ही ऐसे मरीजों को यह सुविधा गांवों और शहरों तक उपलब्ध करवाने का बीड़ा उठाया है।

डा. तोगड़िया ने इस अवसर पर विभिन्न बिरादरी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिरादरी के सम्मेलन में इंडिया हेल्थ लाइन जांच शिविर लगाए जाएं। इन निशुल्क शिविरों में मरीजों को प्राइवेट डाक्टरों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इस बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष नंद लाल छाबड़ा, हिंदू हेल्प लाइन के प्रदेश संयोजक मदन मोहन छाबड़ा, जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण चौधरी, अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव खरैती लाल सिंगला, यादव समाज के अध्यक्ष डॉ. अतुल यादव, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के शहरी अध्यक्ष राकेश ढल, अशोक अरोड़ा, कपिल कुमार, गौरव सांवलिया, अशोक टामक, रमेश चौधरी, अतुल शास्त्री, सुरेश जोशी, प्रीतम सिंह, संतोष कुमार, यशपाल वधवा, धर्मवीर, विक्रांत कुंडू, पंकज कुमार और राकेश राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें