फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल परिसर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह और जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर के प्रधान श्री सत्य प्रकाश गुप्ता कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रुचिका बंसल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर दबखेड़ी विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. अमीता शर्मा एवं विद्यालय प्रशासक विकास बंसल ने सभी गणमान्य अतिथियों, सदस्यों, अध्यापको तथा बच्चों का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर संस्था के उप-प्रधान प्रदीप सिंगला, महासचिव गौरव सिंगला, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार मित्तल, सह-सचिव दीपक सिंगला कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग, भरत लाल, अंशुल बंसल, अश्विनी जिंदल, विनोद गर्ग संस्था के अन्य सदस्य चंद्रभान गुप्ता, भूषण पाल मंगला, गोपाल दास गोयल, राजेश सिंगला, जंगबहादुर सिंगला, विनय गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें