फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, अब तक रुकी 1300 से ज्यादा रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनि​श्चितकालीन हड़ताल के चलते तहसील में खाली पड़ी कुर्सियां।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अब तक 1300 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक चुकी हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। तहसील में काम कराने पहुंच रहे लोगों को निराश होना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


तहसील में पहुंच रहे लोग कंप्यूटर ऑपरेटरों की खाली कुर्सियों को देखकर वीरवार को भी मायूस होते रहे। तहसील में अब कंप्यूटर ऑपरेटरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से जहां रजिस्ट्रियां अटक गई हैं तो वहीं दूसरे दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे हैं, जिससे प्रदेश सरकार को अब तक पांच करोड़ के करीब का फटका भी लगा चुका है। जिले के एसडीएम, उपायुक्त व तहसील के 110 कंप्यूटर ऑपरेटरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से रजिस्ट्रियां, इंतकाल, जमाबंदी और आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आर सी, लाइसेंस नहीं बन पा रहे है।





अटकीं 1300 रजिस्ट्रियां
अनिश्चितकालीन हड़ताल से अब तक 1300 के करीब रजिस्ट्रियां, 1200 इंतकाल और चार हजार के करीब जमाबंदी के काम अटक गए है। इसके अलावा आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र 1700 के करीब, लाइसेंस व आरसी 1800 के करीब बनने से बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन





मांगें न मानने तक जारी रहेगी हड़ताल : प्रमोद नागपाल
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल का कहना है कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के कंप्यूटर ऑपरेटर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। करनाल में प्रदेश के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने वीरवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बातचीत कर कल चंडीगढ़ में बैठक कर मांगों को लेकर चर्चा का आश्वासन दिया है। इसलिए कल एक प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में हिस्सा लेगा, लेकिन मांगें माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।



कंप्यूटर ऑपरेटरों की यह हैं मांगें
कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की मांगों में कंप्यूटर प्रोफेशनल जिला आईटी समिति डीआईटीएस का केंद्रीकरण कर बजट का प्रावधान करने, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित करने, एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने, 58 साल उम्र तक सेवा सुरक्षा देने, पद के अनुभव के साथ समान काम समान वेतन देने जैसे मुद्दे शामिल हैं।



तहसील में लगाना पड़ा दूसरा चक्कर : सुखविंदर सिंह
सिंगपुरा गांव के सुखविंदर सिंह का कहना है कि वे खेत की फर्द लेने के लिए तहसील में पहुंचे थे, लेकिन हड़ताल होने के कारण काम नहीं बन पाया। पहले भी चक्कर लगा चुके हैं अब दूसरी बार फिर से तहसील में आए, लेकिन काम न होने पर अब खाली हाथ घर जाना होगा। अब हड़ताल खत्म होने पर ही फिर से आना होगा। हड़ताल के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें