फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु साहिबान और किसानों के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, सिखों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सिख धर्म, गुरु साहिबान, सिख समाज और किसानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी और अपशब्द लिखने का मामला प्रकाश में आया है। सिख समाज ने इस बारे में लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी गई हैं। इससे पहले सिख समाज के कई लोगों ने आरोपी के घर का घेराव किया और उसे खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान लोग आरोपी को घर से बाहर निकलकर बातचीत करने को बोलते रहे। इस दौरान शोर शराबा सुन आसपास से के घरों से भी लोग बाहर गली में आ गए।
विज्ञापन

सिख संगत में सिटी पुलिस थाना में सौंपी शिकायत में सेक्टर-13 वासी राजेश बंसल पर आरोप लगाया कि उसने फेसबुक पर सिख धर्म व किसानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी हैं। शिकायत के मुताबिक राजेश बंसल अपनी फेसबुक आईडी पर सिख धर्म, गुरु साहिबान, सिख समाज और किसानों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट, गलत शब्द और गाली-गलौच का प्रयोग करते हुए धमकियां भी दे रहा हैं। इससे सिख समाज का अपमान हुआ है और समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोपी धार्मिक भावनाओं को भड़का कर आपसी भाईचारा खराब करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत के अनुसार सिख समाज के लोगों ने राजेश बंसल के मोहल्लावासियों के आग्रह पर शुक्रवार को उसे समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया। शिकायत के मुताबिक राजेश बंसल कुछ साथियों की शह पर यह सब कर रहा है। इसके साथी फेसबुक पर लगातार उसे उकसा रहे हैं। सिख समाज ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि आरोपी राजेश बंसल और उसे उकसाने वाले अन्य साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सिख परिवार हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना, अकाल उस्तत चैरिटेबल ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के चेयरमैन ज्ञानी तेजपाल सिंह, शिरोमणि अकाली दल कुरुक्षेत्र के शहरी जिलाध्यक्ष तजिंदर सिंह मक्कड़, हरकीरत सिंह, अमनदीप सिंह, नोनी मक्कड़, गुरदीप सिंह, रिशू पिपली, शंटी, अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह, जसबीर सिंह व करनैल सिंह सहित सिख समाज के लोग मौजूद रहे।
आरोपियों के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई: एसएचओ
थाना शहर थानेसर प्रभारी प्रतीक कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिख समाज की ओर से धार्मिक भावनाओं को भड़काने संबंधी लिखित शिकायत उन्हें मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन के ढुलमुल रवैये से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद : अजराना
शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने आरोप लगाया कि प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले निरंतर जारी हैं। हालांकि सिख समाज इस संबंधी शांति का परिचय देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने और उन्हें सजा दिलवाने के लिए कानून का सहारा लेता रहा है। मगर आरोपियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं।
सिख समाज के हौसले पस्त करने के लिए शरारती तत्व कर रहे हरकतें: तेजपाल सिंह
ज्ञानी तेजपाल सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सेवा कार्यों और लंगर वितरण में विश्व भर में ख्याति प्राप्त कर चुके सिख समाज के हौसले पस्त करने के लिए शरारती तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे विघटनकारी तत्वों को चेतावनी दी कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं, अन्यथा सिख समाज को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सिख नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार न किया गया, तो सिख समाज एक आपात बैठक बुला कर आगामी रणनीति पर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें