फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों का मानदेय बढ़ाना सरकार का सराहनीय फैसला : कलसाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी फैसले लेकर हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये करना सराहनीय कदम है। इसके साथ चौकीदारों को ईएसआई का लाभ, वर्दी और साइकिल भत्ते सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदार गांवों में सुरक्षा और विश्वास के प्रहरी हैं। प्रदेश में 5201 चौकीदार सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार के इस फैसले से चौकीदारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें