फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में उमस से बढ़ी बेचैन, रात में बूंदाबांदी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में सुबह से उमस और गर्मी के बाद रात करीब नौ बजे मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी बादल और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दिन में गर्मी के चलते अधिकतर लोग घरों में एसी व कूलर के आगे बैठे रहे। बाजार व सड़कों से रौनक गायब रही। राहत के लिए लोगों ने नींबू पानी, गन्ने का रस, नारियल पानी, कोल्डड्रिंक व लस्सी सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सेवन किया। वहीं रात में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को फिर से बारिश होने की संभावना है। लेकिन इसके बाद आगामी 12 दिन मौसम बिल्कुल भी राहत देने वाला नहीं है। अधिकतम तापमान फिर से धीरे-धीरे करके 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा और उमस पसीने छुड़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन लगातार गर्मी के बाद 12 और 13 जून को फिर से बारिश होने की 40 से 50 प्रतिशत संभावना है। हालांकि इस बारिश से गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिलेगी। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में खुद का ख्याल रखना अति आवश्यक है। शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। गर्मी से शरीर से पसीना खूब निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करते रहें। गर्मियों नींबू पानी रोज पीते रहना अच्छा होता है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम में 61 प्रतिशत नमी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें