कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान की सीधी बिजाई पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर धान की सीधी बिजाई का पंजीकरण 10 जुलाई तक करवा सकते हैं। विभाग द्वारा गठित कमेटी तथा संबंधित किसान द्वारा धान की सीधी बिजाई का सत्यापन करके पोर्टल पर अपलोड उपरांत प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाता में भेज दी जाएगी।
विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि धान की सीधी बिजाई की मशीन (डीएसआर मशीन) पर भी कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान राशि दी जा रही है। जिला कुरुक्षेत्र के 50 डीएसआर मशीन का लक्ष्य है। स्कीम का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।