इस्माईलाबाद। नगर पालिका कार्यालय में नाले के मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा नेता जय भगवान शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार गांव और शहर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है। क्षेत्र में जो लंबे अरसे से विकास कार्य नहीं हुए थे, वे अब हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक करोड़ 52 लाख रुपये में नाला व पीवीसी, आरसीसी पाइप बिछाने और सड़क की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यों के पूर्ण होने से शहर की जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण व सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर पालिका की चेयरपर्सन मेघा बंसल, चिरंजीव गर्ग, उप-प्रधान रेशम सिंह, पार्षद प्रीतम, अजय ढींगरा, प्रहलाद शर्मा आदि मौजूद रहे।