फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुश्ती में गौतम दुखेड़ी ने पंजाब के संजय पहलवान को दी पटखनी

विज्ञापन
बाबैन। गांव गुढा में कुश्ती दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते  मुख्यतिथि विधायक मेवा ङ्क्षसह। वि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र (बाबैन)। गुढा गांव में कुश्ती का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए हुए पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस कुश्ती का शुभारंभ विधायक मेवा सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन

विधायक मेवा सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है जो कि लोगों का प्राचीन पसंदीदा खेल भी है। कुश्ती में दो खिलाडी अपने दमखम के बल पर एक दूसरे से जीतने का प्रयास करते हैं, जिसमें खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि दर्शकों का भी खूब मनोरंजन होता है। देश के प्रयास से ही आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती को अलग पहचान मिल चुकी है। इसलिए हर खिलाड़ी को कुश्ती प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कुश्ती में गौतम दुखेड़ी पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पंजाब के संजय पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला जीता, जबकि कुश्ती में लड़कियों में हिमानी और तमन्ना ने बाजी मारी। इस मौके धर्मबीर सिंह, परमजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें