फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने आयुष विवि के वॉल कैलेंडर को सराहा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्यपाल बंडारू दतात्रेय को वॉल कैलेंडर व डेयरी देते हुए विवि के कुलपति प्रो. वैद्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल व कुलाधिपति बंडारू दतात्रेय को वार्षिक कैलेंडर और डायरी भेंट की।
विज्ञापन

राज्यपाल ने भारतीय ऋतु अनुसार व्यक्ति का आहार-विहार कैसा होना चाहिए, यह वॉल कैलेंडर में शामिल करने पर आयुष विवि के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पांच हजार साल पुरानी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति है, जो कि हजारों वर्षों से हमें स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। आयुर्वेद को रोगों के उपचार और स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के कारण ही आधुनिक विश्व भी आयुर्वेद सिद्धांतों और अवधारणाओं पर विश्वास करता है। निश्चित तौर पर निकट भविष्य में भारतीय पारंपरिक चिकत्सा को दुनियाभर में ऊंचा स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें