फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भीषण गर्मी में बिजली ने दिया झटका 12 इलाकों में तीन घंटे तक कटौती

Tue, 28 Apr 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के साथ बिजली का संकट भी बढ़ गया है। सोमवार सुबह अचानक आए फॉल्ट के कारण सेक्टर-12, नागरिक अस्पताल क्षेत्र, बसंत विहार समेत करीब 12 इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
सुबह करीब 7 बजे लाइन में तकनीकी खराबी के कारण सेक्टर-12, सेक्टर-13, बसंत विहार, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, कर्ण विहार, शांति नगर, इंद्री रोड, रेलवे रोड, विकास नगर, नीलोखेड़ी रोड और नागरिक अस्पताल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दो से तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनका कहना है

सुबह से बिजली नहीं थी, बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल हो गया। इतनी गर्मी में बिना बिजली रहना मुश्किल है। - राजेश कुमार, सेक्टर-12

सुबह से बिजली कटौती पानी की टंकी भी खाली हो गई। बिजली कटने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। - सुनीता शर्मा, बसंत विहार

नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर में अपने मरीज को लेकर आए थे। लेकिन यहां देखा तो यहां बिजली भी नहीं थी। - अनिल वर्मा, मरीज

सुबह से बिजली नहीं आ रही थी, अचानक पता चला कि फॉल्ट हुआ है। गर्मी में एसी न चलने से दिक्कतें हुई। - नीरज, बसंत विहार

-

बढ़ते तापमान के कारण खपत में अचानक वृद्धि हुई है जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। फॉल्ट को ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी गई है और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें