फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी पांच साल में दो लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर देंगे नौकरी : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। युवाओं को नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनना चाहिए। इसी दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इसी के चलते ही एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रोडमेप भी तैयार किया है। अगले पांच साल में ही दो लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी जबकि पिछले 10 साल में एक लाख 71 हजार नौकरियां दी है। उक्त बातें सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को एक प्राइवेट कॉलेज के 51वें वार्षिक उत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में कहीं।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी व आईजीएन कॉलेज शिक्षण संस्थान के प्रधान पवन गर्ग ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कॉलेज की स्वर्ण जयंती की स्मारिका का विमोचन किया और शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के चलते युवा गुमराह हो चुके थे लेकिन पिछले 10 वर्षों के दौरान बड़ा बदलाव आया है। युवा अपने बेहतर स्किल के साथ देश के विकास में भागीदार बन सके, इसके लिए सरकार ने शिक्षा व रोजगार को लेकर भी अनेक कदम उठाए गए हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को अपने घर के पास उच्च शिक्षा मिल सके, इसके लिए हर 20 किलोमीटर की दूरी पर एक कॉलेज बनाया है। पिछले 10 साल में 79 राजकीय कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 32 महिला कॉलेज भी शामिल हैं ताकि हमारी बेटियां पढ़कर आगे बढ़ सकें। इसके अलावा 13 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। यही नहीं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अनेक योजनाएं भी चलाई गई हैं, जिसके तहत वे बैंक से सहायता लेकर भी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से विदेशों में नौकरियां व शिक्षा देने के लिए युवाओं के सहयोग के लिए विदेश सहयोग विभाग स्थापित किया है और कॉलेजों में ही 35 हजार युवाओं के नि:शुल्क पासपोर्ट भी बनाए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कहा कि शिक्षण संस्थान ने अच्छे नागरिक तैयार करने का काम किया है। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रकाश गर्ग के प्रयास से 1974 में काॅलेज की स्थापना की गई थी। इस काॅलेज ने अब 50 सालों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली है। कॉलेज के निर्माण में धनौरा पंचायत का अहम योगदान है। इस पंचायत ने कॉलेज के निर्माण के लिए 36 एकड़ भूमि दान में दी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, नपा चेयरमैन साक्षी खुराना, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा नेता नायब सिंह पटाख माजरा, डाॅ. गणेश दत्त, गुरनाम सिंह सैनी, विकास सिंघल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें