कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल से मंगलवार देर रात अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें अपराध पर पूरी तरह नकेल कसने के निर्देश दिए व उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबंधक थाना को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के सख्त करवाई की जाए। वाणिज्य मामलों में शामिल नशा तस्करों की प्रापर्टी अटैच की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।