फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की जद में जिला सचिवालय

Tue, 21 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
तीसरी आंख की जद में जिला सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ जिला सचिवालय परिसर भी चोरों के निशाने पर है। यहां खड़े होने वाले वाहन सुरक्षित नहीं हैं। यही कारण है कि पिछले वर्ष से लेकर अब तक वाहन चोरी के 160 मामले सामने आ चुके हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते अब जिला प्रशासन ने यहां की सुध ली है। जिला उपायुक्त के विशेष प्रयासों के चलते अब लघु सचिवालय में किसी भी प्रवेश द्वार से अंदर आने वाले व्यक्ति की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। इसके लिए लघु सचिवालय के तीनों प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। यह कैमरे लगने से लघु सचिवालय परिसर से वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने मंगलवार को यहां विशेष बातचीत में बताया कि लघु सचिवालय में तीनों तरफ से प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चिह्नित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी समय से सीसीटीवी लगाने की योजना पर मंथन किया जा रहा था। अब एनआईसी विभाग के अधिकारी विनोद सिंगला को सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए गए। 3 सीसीटीवी में से एक कैमरा पंचायत भवन के सामने लघु सचिवालय को जाने वाली सड़क, एक कैमरा उपभोक्ता कोर्ट के सामने प्रवेश द्वार और एक कैमरा एडीआर सेंटर के सामने प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है। इन कैमरों का कंट्रोल रूम एनआईसी कार्यालय लघु सचिवालय में बनाया गया है।

इस कंट्रोल रूम में बैठकर प्रवेश द्वारों के आवागमन की प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार लघु सचिवालय के तीनों प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी लगने के कारण वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। सेक्टर-7 पुलिस चौकी से मिली रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष लघु सचिवालय परिसर से वाहन चोरी के करीब 160 मामले दर्ज किए गए हैं। इन कैमरों का निरीक्षण मंगलवार को देर शाम सेक्टर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें