फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वाद की चाहत में सेहत से खिलवाड़, बढ़ रहीं बीमारियां

Mon, 21 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप पिलानिया
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आज राष्ट्रीय जंक फूड दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने जंक फूड के बढ़ते चलन और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को आगाह किया है। स्वाद की ललक में लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप दांतों से लेकर पेट और अन्य गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जंक फूड की आसान उपलब्धता और आकर्षक स्वाद ने युवाओं और बच्चों में लोकप्रिय बना गया है, लेकिन इसके दीर्घकालिक परिणाम चिंताजनक हैं।
चिकित्सा के अनुसार जंक फूड में मौजूद अत्यधिक चीनी, नमक, ट्रांस फैट और कृत्रिम रंग शरीर के लिए हानिकारक हैं। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के फिजीशियन डॉ. गौरव चावला बताते हैं कि जंक फूड में पोषक तत्वों की कमी होती है, जबकि कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। नियमित सेवन से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के लगातार सेवन से पेट की बीमारियां जैसे गैस, एसिडिटी और पाचन तंत्र की गड़बड़ी आम हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं दंत चिकित्सक डॉ. अलका के अनुसार जंक फूड में मौजूद चीनी और स्टार्च दांतों के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और चिप्स जैसे खाद्य पदार्थ दांतों की सतह को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कैविटी और मसूड़ों की बीमारियां बढ़ रही हैं। बच्चों में यह समस्या विशेष रूप से गंभीर है। राष्ट्रीय जंक फूड दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने लोगों से संतुलित आहार अपनाने और जंक फूड के सेवन को कम करने की अपील की है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में अध्यापकों से जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित हो। संवाद
विज्ञापन


- कॉलेज के विद्यार्थियों में पार्टी करने के लिए जंक फूड का बढ़ रहा चलन
कॉलेज के विद्यार्थियों में पार्टी के नाम जंक फूड का चलन बढ़ रहा है। कॉलेज के विद्यार्थी छोटी-छोटी खुशियों को सांझा करने के लिए जंक फूड का सेवन कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बात करे तो यहां दस के करीब कैंटीन है और हर कैंटीन पर जंक फूड मिलता है। कुवि के छात्र हिमांशु राठी बताते है कि वह अपनी जंक फूड की आदत दोस्तों के साथ मस्ती करना मानते थे, जिसे लेकर उनके परिजन काफी चिंतित रहते थे, लेकिन अब पेट दर्द और थकान की शिकायत रहने लगी है। उन्हें उनके चिकित्सक ने जंक फूड का सेवन सीमित कर ताजे फल, सब्जियां और घर का बना खाना अपनाने सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें