फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में पीड़ित व गवाह को धमकाने के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में पीड़ित और गवाह को धमकाने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिटी थाना में दर्ज शिकायत में शहरवासी एक व्यक्ति ने कहा कि आठ माह पहले जनवरी में उसकी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोप में आकाश व उसकी मां के खिलाफ धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। यह मामला एडिशनल सेशन जज कुरुक्षेत्र मनीष दुआ की अदालत में विचाराधीन है। जिसमें 26 अगस्त को उसकी, उसकी नाबालिग बेटी व अन्य गवाह की गवाही होनी है। उसकी नाबालिग बेटी व बेटा पिहोवा निजी स्कूल में पढ़ते हैं। 12 अगस्त को उसकी बेटी स्कूल से घर पहुंची तो वह काफी डरी हुई थी। जब उसने उसके हाव भाव देखकर पूछताछ की तो उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे स्कूल के अंदर पार्किंग के नजदीक से गुजरते हुए एक महिला ने उसे रोककर 26 अगस्त को आरोपी मां-बेटे के खिलाफ कोई गवाही नहीं देने और पक्ष में बयान देने की धमकी दी। यही नहीं स्कूल में करीब 11 बजे आधी छुट्टी के समय स्कूल में ही पढ़ने वाले युवक ने भी उसे गवाही नहीं देने का दबाव डाला था। इस घटना से उसकी बेटी काफी डरी हुई है। उसे अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता हो रही है। शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें