फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी तपस्या में मानव सर्व कल्याण की होती है कामना : राजेंद्र पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी द्वारा 11 दिवसीय खड़ी तपस्या की जा रही है। खड़ी तपस्या के चलते तपस्या के दूसरे दिन शुक्रवार को दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे। पंजाब, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लेने के साथ पूजन भी किया। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि खड़ी तपस्या कठोर साधना है जिस में में मानव सर्व कल्याण की कामना की जाती है। तपस्या केवल व्यक्तिगत मुक्ति के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की भलाई के लिए ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तपस्या से अहंकार का विनाश और मानव कल्याण होता है। इस अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने गीता पाठ के साथ भजन संकीर्तन भी किया। दरबार में मोहाली से तेजबीर सिंह, नरेश अरोड़ा, दीप्ती अरोड़ा, डा. आरएस चौहान, हिमाचल से डीके गोयल, अंजलि गोयल, निपुण कुमार, ऋषि अग्रवाल सहित विशेष सिंगला, संयम कुमार, विनीता शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अनीता सिंह, भावना, अजय राठी, विजय राठी, अक्षय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें