कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में चल रहे कॉन्फ्लुएंस-22 के अंतिम दिन आयोजित स्टार नाइट में मशहूर गायक कलाकार ऐश किंग ने अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने गानों पर छात्र-छात्राओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
ऐश किंग के साथी गायक वेबसी व स्वाटरेक्स ने भी सबका खूब मनोरंजन किया। तालियों और हूटिंग के शोर ने पूरे ओएटी को आवाज से भर दिया और छात्रों में नव ऊर्जा का संचार किया। इससे पूर्व दिन में रंगोली मेकिंग, डुएट सिंगिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्र-छात्राओं ने बखूबी से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अभिव्यक्ति जैसे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कहानी के माध्यम से अपने आप को व्यक्त करने का मौका भी मिला। इसके उपरांत जुबली हॉल में वेलेडिक्ट्री फंक्शन का आयोजन किया गया, जहां चार दिन तक चले इस समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। इस मौके संस्थान के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ दीक्षित गर्ग, प्रॉक्टर राजीव वर्मा, प्रो. प्रतिभा अग्रवाल, प्रो. डॉ शैली वधेरा, डॉ. यशश चंद्र द्विवेदी, डॉ. योगेश अग्रवाल सहित छात्र मौजूद रहे।