फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शतरंज में खिलाड़ियों ने चली शह और मात की चाल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम महाविद्यालय की लाइब्रेरी हॉल में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शतरंज इंट्रामयूरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि को बढ़ाना है। प्राचार्य प्रो. शीश पाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को बताया कि इस खेल को खेलने से मानसिक विकास होता है। छोटी उम्र से लेकर बड़ी उम्र तक का प्रत्येक व्यक्ति खेल, खेल सकता है। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक डॉ. सौरव त्रिखा और डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में कुल 22 छात्रों व आठ छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के खिलाड़ी पहले भी शतरंज प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें