फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिहोली गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियाें में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए मोर्चरी के बाहर खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिहोली गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों के बीच कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान निशा के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। इस शादी से उसे एक बेटा व एक बेटी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जिला करनाल के भैणी कला गांव के रहने वाले मृतका के पिता ब्रह्मचंद्र की शिकायत पर जेठ, जेठानी, ननद, ननदोई व चाचा ससुर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार निशा के पति व उसके जेठ के बीच मकान बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। 15 दिन पहले दोनों भाइयों ने मामले को सुलझाते हुए बीच में दीवार बना दी थी। वीरवार को मृतका के जेठ ने उसके व उसके पति के साथ झगड़ा करते अपनी बहन व जीजा और चाचा के साथ मिलकर दीवार गिरा दी थी।
पड़ोसियों ने बताया कि इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया था और उसके जेठ को अपने खर्च पर दीवार दोबारा बनाने को कहा गया था। दोनों पक्षों में उस समय शांत हो गया था फिर देर शाम को निशा ने एक कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जांच अधिकारी महिंद्र कुमार का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें