कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के प्लेसमेंट सेल को डिजिटल किया गया है। संस्थान की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम ने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप में व्यवस्थित करने की पहल की है। इससे रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और जरूरत के समय जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
साथ ही आईएमएस में नवप्रवेशी बीबीए और एमबीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित लॉन्चपैड : द स्टेपिंग स्टोन टू एकेडमिक जर्नी कार्यक्रम के दौरान इस पहल को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में आईएमएस की ओर से स्पेक्ट्रम-2026 न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि न्यूजलेटर से संस्थान की गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों और पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।