फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल का असर : दो दिन में 3400 शिकायतें, बिजली निगम ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मथाना फीडर पर फॉल्ट दुरुस्त करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर बिजली निगम के शिकायत तंत्र पर भी दिखाई दिया। दो दिन के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों का अंबार लग गया। शुक्रवार रात 12 बजे तक निगम के पास 3400 शिकायतें पहुंच चुकी थीं। हड़ताल खत्म होने के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबित शिकायतों को निपटाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्चा संभाला। फीडर और बिजली लाइनों में आए फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए गए।

दो दिन की हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में फीडर और लाइन संबंधी खराबी के कारण बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आईं। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे तक 3400 शिकायतें दर्ज की गई। इन शिकायतों के निपटारे के लिए कर्मचारियों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर और बिजली लाइनों से संबंधित फॉल्ट को ठीक कराया गया। बोले कि अब लगभग हर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चालू हो चुकी है। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि यदि किसी क्षेत्र में अभी भी बिजली संबंधी परेशानी है तो वे निगम कार्यालय में जानकारी दें, तुरंत समाधान कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को परेशानी न झेलनी पड़े, इसलिए निगम का जोर लंबित शिकायतों को निपटाने के साथ बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें