फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील का असर ः 30 लोगों ने छोड़ी पेंशन

Sat, 16 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भले ही लोगों के बीच बुढ़ापा से लेकर अन्य श्रेणी की पेंशन हासिल करने के लिए मारामारी मची हो और पेंशन घोटाले के अनेकों मामले सामने आ चुके हों। लेकिन अब ऐसे लोग भी सामने आने लगे हैं जो पेंशन से तौबा करने लगे हैं। पात्र होने के बावजूद ये लोग स्वेच्छिक तौर पर पेंशन का त्याग करने लगे हैं, जो ने केवल अपात्र होते हुए पेंशन लेने वाले लोगों के लिए एक बड़ा संदेश दे रहे हैं बल्कि गरीब लोगों की मदद के लिए भी आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर देशभर में लाखों लोगों ने एलपीजी सब्सिडी स्वेच्छिक तौर पर छोड़ने का बड़ा कदम उठाया तो वहीं अब प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अपील का भी असर दिखाई पड़ने लगा है। जिसके चलते जिले में स्वेच्छिक तौर पर पेंशन त्याग करने वाले लोग खुले तौर पर सामने आने लगे हैं। पिछले 15 दिनों के अंतराल में ही लगभग 30 पात्र लोग स्वेच्छा से अपनी पेंशन छोड़ने का निर्णय ले चुके हैं। इन लोगों ने समाज कल्याण विभाग को लिखित में पत्र देकर अपने निर्णय से अवगत करवाया है, जिसके चलते विभाग ने उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि इन लोगों में बुढ़ापा पेंशन धारक से लेकर दिव्यांग व विभाग से अन्य श्रेणी की पेंशन लेने वाले लोग शामिल हैं। यहां तक कि इनमें आधी संख्या महिलाओं की है। विभागीय सूत्रों की मानें तो हर रोज कोई न कोई पात्र व्यक्ति पेंशन छोड़ने की पेशकश विभाग को कर रहा है।

अब तक ये लोग छोड़ चुके हैं पेंशन
मोहन नगर निवासी लाजवंती, अमरगढ़ मजाड़ा निवासी सुमित्रा देवी, सत्या देवी, शेर सिंह, सिहा सिंह, शाहबाद निवासी कमला देवी, राजबीर सिंह, थाना निवासी शांति देवी, पिहोवा निवासी चंदन सिंह, ज्योतिनगर निवासी सरोज बंसल, सेक्टर-7 निवासी वेद कुमारी, झांसा रोड निवासी राजरानी सहित अन्य महिला एवं पुरुष भी पेंशन छोड़ने वाले लोगों में शामिल हैं।
विज्ञापन


अपात्र लोगों का भी हो रहा खुलासा
विभाग से अपात्र होते हुए पेंशन ले रहे लोगों का भी लगातार खुलासा हो रहा है। विभाग की सख्ताई के चलते हर माह लगभग 30 लाख रुपये की अपात्र पेंशनधारकों से रिकवरी हो रही है। अपात्र लोगों में अंडर ऐज से लेकर दोहरी पेंशन लेने वाले भी शामिल हैं।

अपात्रों को पेंशन छोड़ने का 31 तक का अल्टीमेटम 
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर का कहना है कि अब अनेकों लोग हैं जो पात्र होते हुए भी पेंशन छोड़ने लगे हैं। ऐसे लोग अपने से कमजोर लोगों की सहायता को देख ही यह कदम उठा रहे हैं ताकि हर कमजोर व जरुरतमंद को सरकार की योजना का फायदा मिल सके। यह बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि अपात्र लोग भी हैं जो पेंशन ले रहे हैं। उन्हें 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया है। इस समय अवधि तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं करवाई जाएगी, इसके बाद पेंशन न कटवाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों को फिर से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें