फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु साहिब की शिक्षाओं को करें आत्मसात

विज्ञापन
समागम में संगत को सम्मानित करते सिख नेता बलजीत सिंह दादूवाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख नेता बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने अपनी शहादत देकर एक अद्वितीय उदाहरण पेश की है। हमें गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। वे ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज की शहादत को समर्पित गुरमत समागम में संगत को गुरु इतिहास से अवगत करवा रहे थे।
समागम में प्रसिद्ध सूफी संत गुलाम हैदर कादरी बरनाला (पंजाब) ने भी गुरु साहिब के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की विस्तार से चर्चा की। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा स्टेट के वरिष्ठ नेता एवं सिख परिवार हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना, श्री गुरु तेग बहादुर ब्रिगेड की मुख्य सेवादार बीबी अनुराधा भार्गव एडवोकेट, अंतरराष्ट्रीय गुरबाणी कथावाचक ज्ञानी तेजपाल सिंह और तजेंद्र सिंह मक्कड़ ने सभी वक्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर ब्रिगेड की मुख्य सेवादार अनुराधा भार्गव एडवोकेट ने बताया कि समागम का उद्देश्य गुरु साहिब की शहादत और उनकी शिक्षाओं को देश-विदेश तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेड के माध्यम से सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव महाराज के सिद्धांत का पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समागम में श्री अकाल उस्तत ट्रस्ट कुरुक्षेत्र, श्री हेमकुंड सेवा सोसायटी और शहर की सभी सिख संस्थाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें