फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्नावली में दरकिनार करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ओर से आयोजित किए जाने वाले रत्नावली महोत्सव में पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इस पर संस्थान के विद्यार्थियों ने रोष जताया है।
उन्होंने बताया कि वे हर बार महोत्सव में एक हरियाणवी खानपान का फूड कोर्ट लगाते हैं, जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थी आत्मनिर्भरता और अपने स्किल को बढ़ाने के लिए इस हरयाणवी फूड कोर्ट में खुद पैसे एकत्रित करके खाना बनाते हैं और नो प्रॉफिट नो लॉस पर आने वाले कलाकारों को लजीज हरयाणवी वयंजन परोसते हैं। इसमें कोई भी बजट छात्र कल्याण एवं युवा संस्कृति विभाग से नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार विभाग के विद्यार्थी और उनके साथ सभी शिक्षक विद्यार्थियों की सहायता करते हैं, ताकि आने वाले सभी मेहमानों को एक उत्तम क्वालिटी का और बेहतरीन खाना मिल सके जिससे रत्नावली समारोह की गरिमा बढ़े। हर बार लगभग 25 विद्यार्थियों द्वारा कड़ी मेहनत कर खाना तैयार किया जाता है, लेकिन केयू प्रशासन उनके इन प्रयासों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। यहां तक कि उन्हें प्रोत्साहित तक नहीं किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें