फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक के पास मिला अवैध हथियार व दो कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने अवैध असलहा रखने के आरोप में झांसा निवासी अंकुश उर्फ गोली को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी ने एक देशी पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 30 मई को टीम सर्किट हाउस चौक के पास मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहा लेकर नए बस अड्डे के पास सेक्टर-10 के पार्क में खड़ा है। सूचना पर टीम सेक्टर-10 पार्क में पहुंची तो वहां से युवक पुलिस की टीम को देखकर तेज-तेज कदमों के साथ वहां से जाने लगा। टीम ने उसे शक के आधार पर काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 32 बोर का पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन



आठ ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। नशीला पदार्थ रखने के एक आरोप में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने लाडवा के शिव मोहल्ला निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से आठ ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम पीर बाबा मोड़ लाडवा-बाबैन सड़क पर मौजूद थी। उसी समय पुलिस टीम को सूचना मिली कि राजेश कुमार चरस बेचने का काम करता है, जो आज भी कुछ समय पश्चात अपने साथ चरस लेकर पैदल-पैदल विकास नगर की तरफ जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने रेड सड़क गीता मंडी के सामने नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर की। कुछ समय बाद टीम को एक व्यक्ति पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से आठ ग्राम चरस बरामद हुआ। टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


बिना लाइसेंस शराब व चूरा पोस्त रखने का आरोपी गिरफ्तार

इस्माईलाबाद। थाना इस्माईलाबाद की पुलिस टीम ने अवैध रूप से बिना लाइसेंस के शराब व चूरा पोस्त रखने के आरोप में ठसका मीराजी गांव के रहने वाले सतनाम को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के पास से 200 लीटर लाहन, 870 ग्राम चूरा पोस्त व छह लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना टीम अपने क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी समय मिली सूचना के आधार पर टीम ठसका मीराजी में सतनाम सिंह के मकान पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर 200 लीटर लाहन, 870 ग्राम चूरा पोस्त व छह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




घर से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। घर से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने के आरोप में सीआईए लाडवा की टीम ने जंधेड़ी गांव के रहने वाले आरोपी हर्ष उर्फ नानू को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार 25 सितंबर 2420 को पुलिस को दी शिकायत में हुड्डा शाहाबाद निवासी नरपिंदर सिंह ने बताया कि 25 सितंबर 2024 को उनके घर से चोरों ने इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ली है। शिकायत पर थाना शाहाबाद में प्राथमिकी दर्ज करके जांच के दौरान टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें