कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में एडमिशन के लिए वर्ष में दो बार फार्म भरे जाते हैं। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जनवरी 2024 सत्र की एडमिशन प्रक्रिया अभी जारी है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्म पाल ने बताया कि जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। इग्नू ने नए दाखिलों और जो विद्यार्थी पुन: पंजीकरण करवाना चाहते उनके लिए 15 फरवरी तक दाखिलों की तिथि बढ़ा दी गई है।